कोटा

चोरी करने वाले 03 आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

चोरी करने वाले 03 आरोपियों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपीगणों के कब्जे से 01 डिलवरी ऑटो क्र. सीजी 10 बीएन 1513 में 2 नग बैलगाड़ी का लोहे का चक्का, 01 नग लोहे का हाथ ठेला, 02 नग फावड़ा वजनी एक 183.400 किलोग्राम कीमती 7360 रुपए एवं ऑटो जुमला कीमती 307360 रुपए। जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपीगण –
01. भरतलाल वैष्णव पिता नर्मदा वैष्णव उम्र 24 साल साकिन खुरदुर

02. शिवदेवी बघेल उर्फ जावेद पिता कार्तिक राम उम्र 35 साल साकिन खुरदुर

03. मंगलुराम मिरी पिता गोरेलाल उम्र 32 साल साकिन खुरदुर थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

विवरण – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.09.2023 को थाना प्रभारी कोटा को मुखबीर से सूचना मिला की डिलीवरी ऑटो क्रमांक सीजी 10 बीएन 1513 में चोरी का लोहे का सामान बिक्री करने हेतु लेकर जा रहे हैं सूचना पर हमराह स्टाफ के मुखबिर के निशानदेही पर पड़ावपारा चौक पहुंचकर घेराबंदी किये। नवागांव की ओर से आ रही डिलीवरी ऑटो को रोककर ड्राइवर से पूछताछ करने पर अपना नाम भरतलाल वैष्णव बताया व 2 नग बैलगाड़ी का लोहे का चक्का, 01 नग लोहे का हाथ ठेला, 02 नग फावड़ा को शिवदेवी बघेल व मंगलुराम के साथ ऑटो में भरकर केंदा से लेकर आना बताया। वजह सबूत के आधार पर उक्त चोरी के माल को जप्त कर कब्जा पुलिस लेकर उक्त आरोपीगणों को विधिवत‌् गिरफ्तार का न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी जाती है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी टी.एस.नवरंग, प्र.आर.नीलाकर सेठ, आरक्षक संजय श्याम, श्यामलाल सोनवानी, सुनील पटेल का सराहनीय योगदान है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!