शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कक्षा 10वीं 12वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्राओं को प्रतिभा सम्मान वितरण की गई

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कक्षा 10वीं 12वीं में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्राओं को प्रतिभा सम्मान वितरण की गई

कोटा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक मुख्य अतिथि के द्वारा 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय बाजार पर जय स्तंभ चौक और स्कूलों में ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार कक्षा 10वीं 12वीं में प्रथम द्वितीय तृतीय अंको से सफलता प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को प्रतिभा सम्मान स्मृति चिन्ह व राशि का वितरण नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक के द्वारा किया गया इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल बाबा गोस्वामी प्राचार्य आशा दत्ता सहित शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।