कोटाबिलासपुर

कोटा मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के द्वारा नगर में निकाला गया फ्लैग मार्च

कोटा मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के द्वारा नगर में निकाला गया फ्लैग मार्च

कोटा शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोटा उप निरीक्षक दिनेश चंद्रा व कोटा थाना स्टाफ एवं पुलिस लाइन से आए हुए बल के द्वारा पूरे कोटा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया एवं नाका चौक कोटा व राम मंदिर चौक में अनावश्यक घूमने वाले बाइक चालक व कार चालकों की तलाशी ली गई एवं उनका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया। जिसमें से 05 वाहन चालको को तय सीमा से अधिक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर उनके विरुद्ध 185 MV एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, साथ ही साथ कोटा क्षेत्र के होटल, लाज, ढाबों की चेकिंग भी की गई। यहां कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रमेश, हेड कॉन्स्टेबल रमेश आदिलें, आरक्षक मिथलेश सोनवानी, आशीष वस्त्रकार,रवि श्रीवास,संजय श्याम,सहित कोटा पुलिस की टीम मौजूद रहे।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!