ग्राम पंचायत गोबरीपाट के उपसरपंच सुरेश बंजारे के मकान मे भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने के मामले मे आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्राम पंचायत गोबरीपाट के उपसरपंच सुरेश बंजारे के मकान मे भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री करने के मामले मे आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
मामले के मुख्य आरोपी फरार, सरगर्मी से पता तलाश जारी आखिर मुख्य आरोपी को कोटा पुलिस कब तक गिरफ्तार करती है यहां देखने वाली बात है या उसे भी पुलिस अभयदान देगी।
उपसरपंच के द्वारा राजनीति की आड़ मे अवैध कारोबार
आरोपी के कब्जे से 110 लीटर महुआ शराब जप्त।
पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष सिंह के द्वारा बिलासपुर जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति हेतु श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोटा उत्तम साहू एवं कोटा पुलिस स्टाफ द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोबरीपाठ में रेड कार्यवाही किया गया। जहां ग्राम पंचायत गोबरीपाट के उपसरपंच सुरेश कुमार बंजारे के मकान को घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जो पुलिस को देख कर सुरेश कुमार बंजारे बाथरूम जाने का बहाना कर भाग गए एवं उसके नाबालिक लड़के उपस्थित मिला जिसे पूछताछ करने पर अपने पिता सुरेश कुमार बंजारे के साथ कच्ची महुआ शराब निर्मित कर व्यवसाय करना स्वीकार किया जिसके पेश करने पर 7 नग 15-15 लीटर सफेद रंग के प्लास्टिक डिब्बे में फुल भरा 105 लीटर एवं एक 5 लीटर वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरा 5 लीटर कच्ची महुआ शराब पेश किया। उक्त अपचारी बालक के कब्जे से 07 नग 15-15 लीटर प्लास्टिक जरीकेन में एवं एक 5 लीटर वाली प्लास्टिक डिब्बा में भरा 5 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला 110 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। अपचारी बालक एवं मुख्य आरोपी सुरेश कुमार बंजारे का उक्त कृत्य धारा 34(2),59 (क) आबकारी एक्ट का अपराध का घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी सुरेश कुमार बंजारे फरार हैं पता तलाश जारी है। मामले में विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल, थाना प्रभारी कोटा श्री उत्तम साहू, उनि. एस.एल.गढ़ेवाल, हेतराम सिदार, आरक्षक संजय श्याम, रवि राजपूत, रवि श्रीवास, सुनील पटेल, जलेश्वर साहू, खेंमंत पाल, भोप साहू, सुशील बंजारे, महिला आरक्षक योगिता का सराहनीय योगदान है।