कोटाबिलासपुर

एटीएम मे तोड़फोड़ और चोरी करने का प्रयास करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एटीएम मे तोड़फोड़ और चोरी करने का प्रयास करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की हुई पहचान

एटीएम मशीन का लाकर , केश शटर,एटीएम में लगा कैमरा को तोड़ फोड़ कर एटीएम मशीन से रकम निकालने का प्रयास किया गया

आरोपी –
01.विजय पटेल पिता संगम पटेल उम्र 21 साल साकिन डोंगरीपारा कोटा

02.अब्दुल रजा पिता अब्दुल सुमान उम्र 20 साल साकिन फिरंगी पारा कोटा

03. अशरुद्दीन खान पिता नसरुद्दीन खान उम्र 18 साल 4 माह डोंगरीपारा कोटा

04. दिलशाद खान पिता इस्माइल खान उम्र 19 साल मुन्नी गली कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
05. विधि से संघर्षरत बालक।

विवरण – प्रार्थी सुशील रावत साकिन पटैता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28-29.08.2022 के दरमियानी रात गोबरीपाठ में स्थित हीटैची कंपनी के एटीएम मे तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया है। रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एवं सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पता तलाश की गई। मामले में उक्त आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान होने पर पूछताछ किया गया। उक्त आरोपियों द्वारा जुर्म अपराध स्वीकार करने पर ATM में तोड़फोड़ करने के औजार एवं घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकल को जप्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर , एवं विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध कर विधिवत‌् कार्यवाही की जा रही है

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!