कोटा

अवैध रूप से देसी प्लेन मदिरा शराब भारी मात्रा में बिक्री हेतु भंडारण कर रखने वाले घटना के बाद से फरार आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

अवैध रूप से देसी प्लेन मदिरा शराब भारी मात्रा में बिक्री हेतु भंडारण कर रखने वाले घटना के बाद से फरार आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 माह से आरोपी था फरार लगातार पतासाजी किया जा रहा था।

आरोपियों मे

01सुरेंद्र कोल पिता उम्र् 20 उम्र् पता पुरानी बस्ती कोटा,
02.सीमु साहू पिता गणेश साहू पता पुरानी बस्ती कोटा,
03.सोमनाथ उर्फ सोनू पिता स्वर्गीय अशोक शर्मा उम्र 29 वर्ष पता पुरानी बस्ती कोटा के संयुक्त रूप से उनके कब्जे से 26 पेटी प्लेन देशी शराब कुल 218.160 लीटर शराब कीमती 96,960 ₹ को जप्त किया गया था। मामले में एक आरोपी भीमू साहू था फरार।

विवरण – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष सिंह के आदेशानुसार जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के निर्देशानुसार थाना प्रभारी उत्तम साहू कोटा के नेतृत्व में कोटा पुलिस द्वारा मुखबीर से सूचना मिला कि दिनांक 22,23.05.2023 के मध्य रात्रि मे कुछ व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु भंडारण कर रखा है की सूचना तस्दीक पर मुखबीर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही किया। जहां एक ब्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम सुरेन्द्र कोल बताया जिसे मौके पर शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में पूछताछ किया। जो अपने साथियों के साथ देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु 26 पेटी भंडारण रखना बताएं, जिसे मौके पर मेमोरेंडम कथन लिया जाकर सभी आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कब्जे से 26 पेटी देशी प्लेन शराब को पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत‌् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था। मामले में घटना कारित करने के बाद से फरार एक आरोपी भीमू साहू का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। दिनांक 23.06.2023 को मुखबीर से सूचना मिला की भीमू साहू रामनगर कोटसागर पारा में अपने साथी के घर आया हुआ है। सूचना पर तत्काल कोटा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी भीमू साहू पुलिस को देख कर भाग रहा था। जिसे कोटसागर पारा रतनपुर रोड में घेराबंदी कर दिनांक 23.06.2023 के रात्रि में गिरफ्तार किया गया। आरोपी भीमू साहू पिता गोवर्धन साहू उम्र 24 साल साकिन बंधवापारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर को विधिवत‌् गिरफ्तार कर आज दिनांक को न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक उत्तम साहू, उ.नि. मिलन सिंह, संजय कश्यप,रवि राजपूत, जलेश्वर साहू का सराहनीय योगदान है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!