कोटा

पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपीगण चढ़े कोटा पुलिस के हत्थे,आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड, डंडा को किया गया जप्त।

पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला करने वाले आरोपीगण चढ़े कोटा पुलिस के हत्थे

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रॉड, डंडा को किया जप्त।

आरोपी- 01. पीयूष प्रजापति पिता भोलाराम उम्र 28 साल साकिन फिरंगीपारा कोटा

02. दुर्गेश केवट पिता नारायण केवट उम्र 29 साल साकिन फिरंगीपारा कोटा

03. बरहु उर्फ वीर निषाद पिता अशोक निषाद उम्र 20 साल साकिन फिरंगीपारा कोटा

04. योगेश केवट पिता नारायण केवट उम्र 26 साल साकिन फिरंगीपारा कोटा

05. मुकेश केवट पिता नारायण केवट उम्र 23 साल साकिन फिरंगीपारा कोटा थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

01. विधि से संघर्षरत बालक।

विवरण – प्रार्थी शिवा गंधर्व पिता स्व. संतोष गंधर्व उम्र 18 साल साकिन फिरंगीपारा कोटा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं एवं सल्लू ठाकुर मुरारी साहू के घर फिरंगीपारा शादी में गए थे, शादी में डांस कर वापस अपने-अपने घर जा रहे थे कि दिनांक 17.06.2023 के रात्रि करीबन 11:30 बजे मुकेश केवट के घर के पास पहुंचे थे,उसी समय पुरानी रंजिश पर मुकेश केवट, योगेश केवट, बरहु केवट, पीयूष प्रजापति,किशनी केवट सभी लोग एक राय होकर गंदा-गंदा गाली गुप्तार करते हुए हत्या करने के नियत से राड, डंडा व हाथ मुक्का से सल्लू ठाकुर के सिर, बाया हाथ,मुंह को एवं मेरा दाहिना हाथ,पीठ,सिर को मारपीट कर प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाया है सल्लू ठाकुर का सिर फट गया है जिसे सीएचसी कोटा में इलाज कराने गया था जिसे इलाज के बाद सिम्स अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिए हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लेकर तत्काल कार्यवाही करते हुए 12 घंटे के अंदर उक्त 05 आरोपीयों को गिरफ्तार कर एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को निरुद्ध मे लेकर आज दिनांक 18.06.2023 को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम साहू,उनि.मिलन सिंह, भोप साहू, संजय कश्यप, केशव मार्को, सुनील पटेल का सराहनीय योगदान हैं।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!