
टेकचंद कारड़ा
थाना तखतपुर में अवैध नशा के विरुद्ध अभियान निजात के तहत कार्यवाही मे ग्राम सोंबन्धा में दो प्लास्टिक डिब्बे में रखे 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी मोहित मोहले पिता उतरा कुमार 23 वर्ष ग्राम सोंबन्धा ,को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी स्वयं के बॉडी में दो प्लास्टिक डिब्बे में भरी हुई कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु छिपा कर रखा था, की मुखबीर सूचना पर पकड़ा गया आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम धारा 34 (2) के तहत कार्यवाही की गई।