ग्राम खरगहनी और पत्थरा में महावीर कोलवासरी द्वारा जनसुनवाई के संबंध में ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी को दिया आवेदन

संजय बंजारे (कोटा)
ग्राम खरगहनी और पत्थरा में महावीर कोलवासरी द्वारा जनसुनवाई के संबंध में ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी को दिया आवेदन
कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खरगहनी और पत्थरा में पूर्व में महाकोलवासरी द्वारा जन सुनवाई रखी गई थी जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप अग्रवाल के द्वारा नीतिगत विषय को उठाते हुए सभी क्षेत्रवासियों को भरपूर सहयोग प्रदान किए हैं जिसके कारण 11 -8- 2021 को जनसुनवाई शांतिपूर्वक बड़ी ही सजगता और के साथ निरस्त कराने में सफलता प्राप्त हुई थी आम जनता एवं समस्त क्षेत्रवासियों के विरोध करने और कोलवासरी न चाहने के बाद भी पुणे जनसुनवाई महावीर कोल वाशरी द्वारा ग्राम पंचायत खरगहनी में 10-5-23 को और ग्राम पंचायत पथर्रा में 17-5-23 को आयोजन किया जा रहा है जिसके निरस्ती एवं विरोध के के संबंध में बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपा गया था तथा न्यायालय में भी जनहित याचिका लगाया गया है इसी मामले को लेकर के आज कोटा थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू को ग्राम वासियों के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था देने के लिए लिखित आवेदन दिया गया है ताकि ग्राम वासियों को किसी भी प्रकार की कोई जनहानि ना हो