मोबाइल चोरी करने वाले और पाकेटमारी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संजय बंजारे /डब्बू ठाकुर (कोटा)
गिरफ्तार आरोपी: दीपक साहू उर्फ अंकित पिता हेमंत साहू उम्र 24 वर्ष निवासी जमनीपाली
इंदिरा नगर कालू किराना दुकान के पास दर्री थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.)
विवरणः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा मोबाईल चोरी करने वाले एवं पाकेटमारो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य द्वारा थाना क्षेत्र में मोबाईल चोरी करने वालो एवं पाकेटमारो पर निगाह रखने हेतु मुखबिर लगाया गया था। दिनांक 07.04.2023 को मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुराना बस स्टैण्ड के पास चोरी का मोबाईल फोन बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है। मुखबिर सूचना के निशानदेही पर पुराना बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर आरोपी दीपक साहू उर्फ अंकित को पकडा गया। आरोपी के पास से 15 नग मोबाईल अलग अलग कंपनियो का पाया गया। आरोपी से उक्त मोबाईल के संबंध में पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर अलग-अलग जगहो से एवं ट्रेन में सफर के दौरान मोबाईल चोरी करना बताया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
विशेष योगदान:- निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, सउनि गजेंद्र शर्मा, प्र.आर. 505 निर्मल सिंह, आर. गोकुल जांगडे, प्रेम सूर्यवंशी, नुरूल कादिर अजय शमा, कमलेश सूर्यवंशी, शामिल रहे।