

कोटा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरद्वार में स्व श्री राजीव गांधी जी पूर्व प्रधानमंत्री के 78 वे जन्मदिन के अवसर पर उनके प्रतिमा में पुष्पांजलि कर श्रीफल तोड़कर उनको नमन करते हुए सरपंच ने वहाँ उपस्थित सभी को उनके बारे मे बताया कि वह हम सभी युवाओं का प्रेरणा के स्रोत है 21वे सदी के भारत निर्माता कहे जाने वाले राजीव गांधी जी ने सबसे कम समय मे 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री के पद में सुशोभित होकर अपने कार्यकाल में बड़े बड़े फैसले लिए पंचायती राज नियम को गाँव गाँव तक ले जाया गया 6वी से 12 वी तक की शिक्षा प्रणाली को मुफ्त व गुणवत्ता पूर्ण कराया गया ऐसे ही अनेको योजनाओं व कार्यो को कराया
ततपश्चात शासन के निर्देशानुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया था जिसमे सरपंच, पंच, सचिव ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे
इन सभी की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि 1. गाँव मे कुछ परिवारो के द्वारा अवैध रूप से महुआ दारू निकाल कर बेचा जा रहा है जिससे गाँव के बड़े बुजुर्ग ही नही बल्कि छोटे छोटे बच्चे भी सेवन करने लगे है जिससे उनका भविष्य अंधेरे की ओर जा रहा है इस पर कड़ाई करते हुऐ सरपंच ने कहा कि अब इस को बंद कराने के लिए मुझे जो करना पड़ेगा मैं करूँगा चाहे वो मुझे गाली दे ,मारने की धमकी दे या फिर पहले जैसे गाँव बस्ती के कुछ लोगो को साथ लेकर कुछ साजिस करे मैं अब पीछे नही हटूंगा सभा ने भी समर्थन दिया
गाँव मे हो रहे अवैध जमीन् कब्जा व अवैध निर्माण कार्यो को रोकने हेतु कलेक्टर को लिखित सूचना प्रस्तुत करने हेतु आवेदन बनाया गया
गाँव मे दो ऐसे भी जगह है जहाँ रास्ता नही है जिससे प्रशानिक जगहों पर मनमानी किये जा रहे है वहाँ पर सीसी रोड बनाकर उनके जमीन तक जाने के लिए दोनों तरफ से रास्ता बनाए जाने हेतु प्रस्ताव रखा गया
जगदेव के घर से आँगन बॉडी व पंचायत भवन के पीछे से रोड तक रास्ता हेतु प्रस्ताव
माँ कर्मा स्कूल के पीछे से माध्यमिक शाला के पीछे पीछे नवल यादव जी के घर तक के लिए रोड निर्माण कार्य हेतु प्रस्ताव किया गया
कॅरोना वैक्सीनेशन हेतु घर घर द्वार द्वार जाकर जागरूक करने हेतु टीम बनाया गया व और अन्य विषय पर विशेष चर्चा किया गया