
ग्राम करपिहा मे एक आरोपी के कब्जे से 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कोटा पुलिस ने किया जप्त

कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम करपिहा मे आरोपी राजकुमार मरावी अपने घर के पास आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा हुआ था आरोपी राजकुमार मरावी पिता स्व. देवीलाल मरावी उम्र 43 वर्ष ग्राम करपिहा निवासी के कब्जे से कोटा पुलिस के द्वारा हाथ भट्टी से बना हुआ 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी के खिलाफ अबकारी एक्ट अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।