कोटाबिलासपुर

करगी खुर्द धान खरीदी केंद्र मे एक व्यक्ति द्वारा किसान के पर्ची में धोखाधड़ी कर बेची धान पुलिस से की गई शिकायत

करगी खुर्द धान खरीदी केंद्र मे एक व्यक्ति द्वारा किसान के पर्ची में धोखाधड़ी कर बेची धान पुलिस से की गई शिकायत

पीड़ित किसान

कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत करगीखुर्द मे स्थित धान खरीदी केंद्र में किसान के शामिल पर्ची खाता मे धोखाधड़ी करते हुए अवैध रूप से पंजीयन कराकर धान की बिक्री की गई इस मामले की जब पीड़ित किसान सदाराम डाहिरे पिता बाबू राम डाहिरे और उनके भाई धजा राम डाहिरे ग्राम लोकबंद निवासी को इस बात की जानकारी हुई की उनके शामिल खाता वाली पर्ची मे करीब दो वर्ष से महेश दिवाकर पिता अमर दास दिवाकर ग्राम लोकबंद निवासी के द्वारा करीब 12 एकड़ की जमीन वाली पर्ची का बी वन नकल खसरा ऑनलाइन निकलवाकर करगी खुर्द धान खरीदी केंद्र मे प्रबंधक और ऑपरेटर से मिलीभगत कर निजी जमीन का पंजीयन करा लिया गया उसी पंजीयन मे महेश दिवाकर के द्वारा करीब दो वर्ष से किसान सदाराम डाहिरे और उनके भाई के साथ जालसाजी करते हुए धान की बिक्री की गई बैंक पासबुक और पंजीयन किसी दूसरे का धान बिक्री किया गया

महेश दिवाकर

महेश दिवाकर के द्वारा जब इस मामले की जानकारी किसान धजाराम को हुई तो दोनो भाई के द्वारा इसकी शिकायत कोटा पुलिस से की गई है पुलिस के द्वारा सम्बन्धित सभी लोगो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उन पीड़ित किसान के द्वारा की गई है अब देखना होगा की आखिर इस मामले मे जालसाजी करने वाले लोगो को कब तक गिरफ्तार करती है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!