
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का प्रथम नगर आगमन पर कोटा में भाजपा नेत्री एवं महिला मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत- डॉक्टर सुषमा सिंह

कोटा बिलासपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेशअध्यक्ष माननीय अरुण साव जी का कोटा नगर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया ,सुषमा सिंह के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा कोटा के द्वारा महाशक्ति चौक पर भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही , प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर महाशक्ति चौक पर ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत करते हुए भाजपा नेत्री सुषमा सिंह व महिला मोर्चा की महिलाओं द्वारा पुष्पगुच्छ देकर तिलक, चंदन लगाकर उन्हें ससम्मान मंच पर लाया गया,
मंच पर स्वागत क्रम में आगे उन्हें भव्य विशाल पुष्पमाला पहनाकर सुषमा सिंह एवम् महिला मोर्चा की महिलाओं एवं कोटा मंडल के समस्त पदाधिकारियों, एवं कोटा की जनता द्वारा सम्मान स्वरूप पहनाया गया , भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत जी का पुष्प हार एवं पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया, अध्यक्ष महोदय मोहित जयसवाल जी एवं महाराज नायक जी का स्वागत भी महिला मोर्चा के मंच से किया गया ।।
स्वागत क्रम में महिला मोर्चा के मंच पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी जी का स्वागत मंच से किया गया।।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण जी ने भाजपा के कार्यकर्ता, बूथ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सभी वरिष्ठजनों को भाजपा को मजबूत बनाने के साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र स्वरूप,” हमारा बूथ -सबसे मजबूत” एवं भाजपा को लाना है छत्तीसगढ़ प्रदेश को भ्रष्टाचार- अपराध मुक्त बनाना है का नारा दिया ।
महिला मोर्चा से मंडल अध्यक्ष सविता नामदेव, संगीता अग्रहरि ,मीना यादव, जिला महामंत्री गायत्री साहू, शोभा तिवारी बहुत आए संख्या में महिलाएं उपस्थित रही
माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत कोटा में जगह जगह पर मंच सुसज्जित कर पुष्प ,हार ,ढोल नगाड़ों से किया गया जिसमें लारीपारा ,जोगीपुर ,अमाली मोड़, अजय अग्रवाल जी द्वारा,चंडी माता चौक पर युवा मोर्चा द्वारा,महाशक्ति चौक पर महिला मोर्चा सुषमा सिंह द्वारा , वेंकट अग्रवाल जी एवं अंत में नगर पंचायत पर मंडल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मंचीय कार्यक्रम के साथ स्वागत किया गया।
कोटा मंडल अध्यक्ष मोहित जयसवाल , महाराज नायक ,महामंत्री कोटा सुरेश पांडे , दुर्गेश साहू उपाध्यक्ष मंडल कोटा , मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कोटा निलेश भार्गव , अमरनाथ साहू अध्यक्ष साहू समाज कोटा, सूरज सिंह शक्ति केंद्र संयोजक, जगपाल सिंह संयोजक ,रामकुमार साहू ,दीपक कुमार ,चंद्रकांत अग्रवाल ,सत्यम गुप्ता, राजेश गुप्ता ,प्रांजल चौकसे, सूरज साहू प्रभारी आईटी सेल, सत्यम गुप्ता
सह प्रभारी आईटी
मंडल उपा भागवत साहू, धनंजय साहू भाजयुमो मंत्री करगी , गोविंद साहू कीर्ति पुरी गोस्वामी पार्षद पति ,राजू छोटा साहू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।