
संजय बंजारे/
कोटा एसडीएम कार्यालय के सामने छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन का वेतन विसंगति को लेकर अनिश्चित हड़ताल पर बैठे शिक्षक
कोटा विकास खंड मुख्यालय में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन के आव्हान पर 6 फरवरी 2023 से ब्लॉक स्तरीय अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कोटा एसडीएम कार्यालय के सामने हुआ प्रारंभ इस संबंध में शिक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि विगत 4 वर्षों से लगातार सरकार से वेतन विसंगति दूर करने को लेकर अपनी मांग सरकार से किया जा रहा है मुलाकात एवं चर्चा के माध्यम से उच्च अधिकारियों से लेकर मंत्री तक अवगत कराया गया लेकिन सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय अब तक नहीं लिया गया है| 16 सितम्बर 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर 3 महीने में रिपोर्ट सौपनें के लिए एक कमेटी का गठन करने का निर्णय किया गया था जिसका निर्णय आज तक अप्राप्त है जिसकों लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन में बेहद नाराजगी है इसलिए संघ के आह्वान पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं| आगे उन्होंने ने कहा कि जब तक मांग पुरा नही किया जाता तब तक अनिश्चित कालीन आंदोलन जारी रहेगा | बहरहाल आने वाले कुछ दिनों में बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएगी बच्चों की पढ़ाई को लेकर पालक चिंतित हैं तो वहीं समग्र शिक्षकों की मांग पर सरकार गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र अनिश्चित कालीन धरना को समाप्त किए जाने की ओर ठोस कदम उठाने की जरूरत है।