कोटाबिलासपुर

ग्राम पंचायत गनियारी में ग्रामीणों की शिकायत पर अवैध रूप से हाट बाजार के पास ठेला लगाने वालो को तहसीलदार ने बेदख़ली करने का दिया आदेश।

संजय बंजारे/

ग्राम पंचायत गनियारी में ग्रामीणों की शिकायत पर अवैध रूप से हाट बाजार के पास ठेला लगाने वालो को तहसीलदार ने बेदख़ली करने का दिया आदेश।


बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत गनियारी में हाट बाजार के पास अवैध रूप से ठेला लगाने वालों की शिकायत ग्राम पंचायत सरपंच जितेंद्र राज और ग्रामीणों के द्वारा जिला कलेक्टर सौरभ कुमार और तहसीलदार राकेश सिंह ठाकुर के पास शिकायत की गई थी हाट बाजार के पास आने जाने वाले लोगों को परेशानियां होती थी जिसको देखते हुए अवैध रूप से ठेला लगाने वालों को उक्त स्थान से हटाने की मांग की गई थी जिस पर तहसीलदार राकेश सिंह ठाकुर और एसडीओपी आशीष अरोरा थाना प्रभारी कोटा दिनेश कुमार चंद्रा अपने दल बल के साथ ग्राम गनियारी बस स्टैंड के पास पहुंचे हुए थे ग्रामीणों को समझाइश देते हुए सीमांकन कर नोटिस दी गई


तहसीलदार राकेश सिंह ठाकुर का कहना है कि गनियारी बस स्टैंड हाट बाजार के पास ठेला लगाने के कारण से लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत सरपंच और ग्रामीणों के द्वारा लिखित आवेदन की गई थी कि जल्द ही कार्यवाही कर अवैध ठेला को वहां से हटाया जाए।जिस पर आज सभी ठेला वालो को नोटिस जारी कर हटाने को कही गई और नोटिस के बाद भी ठेला को नही हटाया जाता है तो तीन से चार दिन में सभी ठेला वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!