कोटाबिलासपुर

पुड़िया बनाकर गांजा बेचने वाले दो आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

संजय बंजारे/

पुड़िया बनाकर गांजा बेचने वाले दो आरोपीयों को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दोनों आरोपियों से कुल 2.5 कि.ग्रा. गांजा कीमती ₹37000 जप्त

विवरण – श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध पूरे जिले में *निजात अभियान* की शुरुवात की गई है, उसी परिप्रेक्ष्य में अवैध नशा का कारोबार करने वाले दो आरोपियों पर NDPS Act के तहत कार्यवाही की गई है,

ग्राम करगीखुर्द में लाल बहादुर तंबोली के घर में मादक पदार्थ गांजा कुल 500 ग्राम कीमती ₹7000 तथा मस्जिदपारा कोटा में सुरेश दुबे के घर में मादक पदार्थ गांजा 02 किलोग्राम कीमती ₹30000 मिलने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।

मामले में आरोपी 01. लाल बहादुर तंबोली पिता शंकरलाल तंबोली उम्र 32 साल साकिन करगीखुर्द थाना कोटा 02. सुरेश दुबे पिता स्वर्गीय जमुना प्रसाद दुबे उम्र 55 साल साकिन मस्जिदपारा कोटा को अपराध धारा सबूत पाए जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!