
ग्राम बरद्वार में पुत्र से परेशान बुजुर्ग पिता ने कोटा थाने में की शिकायत

कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरद्वार निवासी बुजुर्ग श्री दयाल साहू पिता स्वर्गीय मोजी राम साहू उम्र 65 वर्ष के द्वारा कोटा थाना में पुत्र विनोद साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया है जिस पर बुजुर्ग पिता ने कहा है कि उनके पुत्र विनोद साहू के द्वारा आए दिन बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट गाली-गलौज किया करते हैं और उनके पुत्र के द्वारा संपत्ति को लेकर हमेशा मारपीट और घर से निकाल देने की बात कहते हैं जिस पर परेशान होकर पिता ने अपने पुत्र के खिलाफ कोटा थाना में पहुंचकर के लिखित शिकायत की है इसके पूर्व भी बुजुर्ग पिता के द्वारा कोटा थाना में शिकायत की जा चुकी है लेकिन पुत्र का रवैया नहीं बदलने की वजह से फिर से पिता ने कोटा थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई गई है।