
कोटसागरपारा में रेलवे की जमीन पर बसे लोगो की ध्यान नहीं देने की बात पर पीड़ित को वार्ड पार्षद पति ने की गाली गलौज पुलिस ने किया मामला दर्ज
कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटा नगर पंचायत के कोट सागरपारा में पीड़ित रिक्शा चलाक मिलन केवट अपने घर के आंगन में आज सुबह शानिवार को लेटा हुआ था और लेटे हुये मिलन केवट बोल रहा था कि हम रेल्वे के जमीन मे बसे है कोटा नगरपंचायत हमारे बस्ती की ओर कोई ध्यान नही देता है इस बार की चुनाव मे हम लोग वोट नही देंगे यह बात को वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद पति कीर्तिपुरी गोस्वामी पीड़ित की बात को सुन लिया और गुस्से में आकर पार्षद पति के द्वारा रिक्सा चालक से मारपीट करते हुए गाली गलौज की गई इस मामले की रिपोर्ट मिलन केवट के द्वारा कोटा थाना में की गई आरोपी कीर्तिपुरी गोस्वामी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर ली गई है।