कोटाबिलासपुर

हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत सामान्य सभा की बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा हरिओम द्विवेदी द्वारा की गई अपील

हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत सामान्य सभा की बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा हरिओम द्विवेदी द्वारा की गई अपील

करगी रोड कोटा। हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत सामान्य सभा की बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय अधिकारी कर्मचारियों से अपने अपने घरों मे हर झंडा फहराने की अपील की हरिओम द्विवेदी द्वारा झंडा कार्यक्रम के तहत आजादी के 75वे वर्षगांठ में प्रत्येक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की और इसके साथ ही प्रत्येक घरों में  हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत 11 अगस्त से 17 अगस्त तक झंडा फहराने की भी अपील की गई है।
सामान्य सभा की बैठक के दौरान मनोहर सिंह राज अध्यक्ष जनपद पंचायत कोटा के द्वारा भी आम जनों जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने गांव क्षेत्रों मे और ग्राम पंचायतों में प्रत्येक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील किया गया
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा द्वारा बताया गया कि जनपद पंचायत कोटा के 103 ग्राम पंचायतों में कार्यरत महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण ग्राम स्तर पर ही किया जा रहा है एवं उनके द्वारा हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता कराई जा रही है साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज एक निर्धारित शुल्क के साथ स्व सहायता समूह के सदस्यों से प्राप्त कर सकते हैं। अध्यक्ष जनपद पंचायत कोटा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा की अपील के आह्वान पर समस्त जनप्रतिनिधियों एवं शासकीय कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में हर घर झंडा कार्यक्रम सफल क्रियान्वयन हेतु सभी के द्वारा सहमति प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत कोटा सभा कक्ष में जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारियों को तिरंगा झंडा देकर सभी से हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया गया।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!