
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष के प्रथम शहर बिलासपुर आगमन पर अल्पसंख्यक विभाग के कोटा ब्लॉक अध्यक्ष हाशिम अली ने किया भव्य स्वागत।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष बनने के पश्चात बस्तर टाइगर के नाम से पूरे प्रदेश में मशहूर अमीन मेमन का प्रथम बिलासपुर शहर आगमन हुआ जिसमें कोटा ब्लॉक के युवा साथी व अल्पसंख्यक की टीम ने बिलासपुर में उनका भव्य स्वागत किया जिसमें अल्पसंख्यक विभाग के कोटा ब्लॉक अध्यक्ष हाशिम अली हरीश नामदेव प्रशांत गुप्ता आसिफ अली अंकुर वैष्णव आदि उपस्थित थे।