
ग्राम सोडाकला के कोटीडबरी मे महुआ फल बीनने जंगल गई 26 वर्षीय महिला की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत,पीएम रिपोर्ट मे होगा खुल्लासा
बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सोढ़ाकला के कोटीडबरी में महुआ फल बीनने जंगल गई महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर बेलगहना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई हैं। सोडाकला कोटीडबरी में रहने वाली चित्ररेखा नेटी उम्र(26) वर्ष गृहिणी थी। रविवार की सुबह जंगल में महुआ फल बीनने के लिए है हुई थी। इसी दौरान मौसम खराब हो गया। बिजली की चमक होने लगी जिससे की आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से चित्ररेखा नेटी की मौत हो गई। अब देखना होगा की पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच मे क्या निकलकर आता है की आखिर वास्तव मे महिला की मौत आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से हुई है या मामला कुछ और है।