
ग्राम खोंगसरा में नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बेलगहना पुलिस द्वारा 24 घंटे में गिरफ्तार किया गया।
ग्राम खोंगसरा की नाबालिग बच्ची दिनाँक 24/6/22 को आम बिनने के दौरान अकेला पाकर नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सूरज यादव पिता श्रीराम यादव उम्र 22 साल निवासी खोंगसरा को चौकी बेलगहना के अपराध क्रमांक 529/22 धारा 354,354(क)भादवि.,12 पॉक्सो एक्ट के तहत 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहाँ से न्यायालय के आदेश पर आरोपी सूरज यादव को जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी अजय वारे, आरक्षक सत्येन्द्र सिंह,ईश्वर नेताम की विशेष भूमिका रही।