कोटा
ग्राम मोहंदी मे एक महिला से तीन लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, कोटा पुलिस ने किया जप्त

ग्राम मोहंदी मे एक महिला से तीन लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कोटा पुलिस ने किया जप्त
कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहंदी निवासी आरोपी महिला सविका मोहले पति स्वर्गीय ओमप्रकाश मोहले उम्र 40 वर्ष के कब्जे से तीन लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कोटा पुलिस ने किया जप्त पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी महिला अपने मकान मे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने अपने मकान मे रखा हुआ था मुखबिर की सूचना पर कोटा पुलिस के द्वारा छापेमारी की कार्यवाही की गई जिस पर महिला के कब्जे से तीन लीटर अवैध महुआ शराब को जप्तकर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्यवाही की गई है।