ग्राम अमाली में कोटा पुलिस द्वारा चलाया गया ग्रामीण जागरूकता अभियान, लोगों को किया जागरूक

ग्राम अमाली में कोटा पुलिस द्वारा चलाया गया ग्रामीण जागरूकता अभियान, लोगों को किया जागरूक

कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अमाली में कोटा पुलिस के द्वारा ग्रामीण जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया जिसमें बताया गया है कि ग्रामीण परिवेश के लोग भोले भाले होते हैं, जो ठगो द्वारा अलग-अलग तरीकों से उनके साथ हो रहे अपराधो के बारे में जागरूक नहीं होने से अक्सर ठगी के शिकार होते रहते हैं। उनको जागरूक करने के लिए कोटा पुलिस के द्वारा ग्रामीण जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत आज इस अभियान के दौरान ग्राम पंचायत अमाली के ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार के ठगी, अपराध, उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया गया इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, बुजुर्ग सदस्य, महिलाएं,पुरुष, युवा, बच्चे जिन्होंने इस अभियान से जुड़कर कर विभिन्न अपराधों से बचने के बारे में जानकारी प्राप्त किया एवं इस तरह के अभियान हमेशा कराए जाने की अपील की। इस कार्यक्रम के दौरान कोटा पुलिस मिथिलेश सोनवानी, आशीष कुमार वस्त्रकार, रवि श्रीवास सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।