कोटाबिलासपुर

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा “परीक्षा पे चर्चा

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा “परीक्षा पे चर्चा 2023”

करगी रोड कोटा ।  परीक्षा पे चर्चा एक ऐसी पहल है जो हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई। जिसका मुख्य उद्देश्य बोर्ड परीक्षा देने वाले बच्चों की मन की बात को सुनना और उनके डर को निकालना है। परीक्षा पर चर्चा 2018 से हर साल आयोजित होने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है। इसी तरह देश भर के चयनित स्कूलों के छात्र छात्राओं से परीक्षा पे चर्चा के तहत 27 जनवरी 2023 को श्री मोदी स्कूली छात्र छात्राओं से परीक्षा पे चर्चा के तहत बात शेयर किया गया। प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के करीब दस स्कूलों के बच्चो से शिक्षा को लेकर चर्चा किए और उन्हें मार्गदर्शन दिए। महत्वपूर्ण बात तो यह है कि जिन स्कूलों का चयन किया गया है उसमे डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट शामिल है। इस स्कूलों के छात्रों को प्रधानमंत्री से परीक्षा पे चर्चा करने का और कुछ विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के साथ सीधे बातचीत करने का भी मौका मिला।

परीक्षा पे चर्चा 2023 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन होने से पहले पीएम मोदी डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट के विद्यार्थियों से 22 जनवरी 2023 मन की बात करते नजर आए । इस सत्र में पीएम मोदी द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई से संबंधित कई महत्वपूर्ण टिप्स दी गयी।
इस कार्यक्रम में डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट के प्रिंसिपल श्री पार्थ भुनिया जी, समस्त स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ श्री फेकुलाल साहू, संकुल समन्वयक श्री संजय कुमार साहू, सरपंच श्रीमती महेसिया मरकाम, संदीप पाठक, नारायण साहू, संजय बंजारे उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में समस्त स्कूल स्टाफ को डॉ सुषमा सिंह, डॉ श्री फेकुलाल साहू एवं संदीप पाठक द्वारा आभार प्रकट किया गया।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!