कोटाबिलासपुर

युवा कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में झोकी अपनी ताकत, 15 हजार सदस्य बने

युवा कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में झोकी अपनी ताकत, 15 हजार सदस्य बने

कोटा से इमरान खान कि रिपोर्ट

कोटा (कंचनपुर) —- युवा कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया जारी है. नये सदस्य बनाकर उनसे अपने पक्ष में वोटिंग कराने युवा नेताओं ने ताकत झोंक दी है. चुनाव का असर है कि महज 25 दिन में दावेदारों ने 15 हजार से ज्यादा युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ा है. विधानसभा अध्यक्ष के लिए 11 युवाओं ने नामांकन भरा है. चर्चाओं के लिहाज से विधानसभा अध्यक्ष के लिए 3 दावेदारों में मुख्य मुकाबला होगा जिसमें अपने अपने पक्ष में मतदान के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है. इनके द्वारा युवाओं से संपर्क कर पहले उनके मोबाईल में आईवायसी एप डाउनलोड किया जा रहा, उसमें वोटर आईडी कार्ड की फोटो, सदस्य की फोटो उसका वीडियों आदि अपलोड करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव, जिलाध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष के लिए वोटिंग कराई जा रही. प्रत्येक सदस्य को 50 रुपए शुल्क जमा करना अनिवार्य है. यह शुल्क युवा नेता अपनी जेब से खर्च कर रहे है. सूत्रों ने बताया कि प्रत्याशियों के द्वारा लाखों रुपए खर्च किया जा रहा, कुछ राशि प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भेज रहे है. डिजिटल माध्यम से हो रहा चुनाव काफी चर्चा में है. प्रत्याशियों की अब तक की स्थिति देखे तो विधानसभा अध्यक्ष के दावेदारों में पुष्पकांत्त कश्यप, अमन ठाकुर हाशिम अली के पक्ष में अधिक वोटिंग होने की खबर है इनके द्वारा काफी युवाओं को जोड़ा गया हैं l

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!