कोटा

भारतीय जनता पार्टी से कोटा जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज विजयी हुई 

संजय बंजारे (कोटा ) 9826193791

भारतीय जनता पार्टी से कोटा जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सूरज साधेलाल भारद्वाज  विजयी हुई

जनपद पंचायत कोटा से सहायक ग्रेड 3 से त्यागपत्र देकर चुनाव जीत कर श्रीमती सूरज साधे लाल भारद्वाज बनी अध्यक्ष

 


कोटा जनपद पंचायत में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें श्रीमती सूरज साधे लाल भारद्वाज जनपद पंचायत कोटा अध्यक्ष नियुक्त हुई तो वही मनोहर सिंह राज जनपद पंचायत कोटा के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए।

कोटा जनपद पंचायत में आज अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ जिसमें श्रीमती सूरज साधे लाल भारद्वाज 19 वोट पाकर विजयी हुई तो वही प्रतिद्वंद्वी श्रीमती शिव बाई नेताम को 6 वोट मिला वही जनपद पंचायत कोटा के उपाध्यक्ष पद के चुनाव हुआ जिसमें जनपद पंचायत कोटा के पूर्व अध्यक्ष मनोहर सिंह राज 15 वोट प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए। इनके प्रतिद्वंद्वी अली बाबा कश्यप 10 वोट प्राप्त किया।

20 वर्षो जनपद पंचायत कोटा में कलेक्टर दर पर सहायक ग्रेट 3 के पद पर कार्य कर रही थी। अपने सहायक ग्रेड 3 से त्यागपत्र देकर धूमा क्षेत्र से जनपद सदस्य चुनाव लड़ी और अपनी जीत दर्ज की।

जनपद पंचायत कोटा की अध्यक्ष पद जितने के बाद श्रीमती सूरज साधे लाल भारद्वाज ने सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया और कहा कि क्षेत्र में रुके हुए विकास के कार्यों को पूर्ण करेंगे साथ और विकास के कार्य करेंगे। इस दौरान नवनिर्वाचित जनपद सदस्य एवं नगर पंचायत पार्षद और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!