
कोटा पुलिस द्वारा एयरटेल टावर का लोहे का एंगल चोरी करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

ग्राम टांडा मे मोबाईल टावर लोहे का एंगल चोरी करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम टांडा मे एयरटेल मोबाइल कंपनी टावर लगा हुआ है शिकायत कर्ता ने पुलिस रिपोर्ट मे बताया है की ग्राम टांडा में प्रमोद श्रीवास के कोठार में लगे एयरटेल टावर का ऐंगल को चोरी हो गया था रिपोर्ट पर कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा की टीम द्वारा चोर की तलास की जा रही थी मुखबिर की सूचना और गांव वाले कुछ लोगो के द्वारा आरोपी रितेश उर्फ सोनू श्रीवास को रंगे हाथ पकड लिया गया वही इस मामले मे आरोपी रितेश श्रीवास उम्र 28 वर्ष ग्राम टांडा निवासी को कोटा पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है और आरोपी के कब्जे से मोबाईल टावर लोहे के ऐंगल 17 नग कीमती 15,000 एवं चोरी मे शामिल बाइक कुल कीमत 35000 को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। उक्त कार्यवाही मे कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा, उप निरीक्षक श्यामलाल गढ़वाल, सहायक उपनिरीक्षक,ओमकार बंजारे, हेड कांस्टेबल नीलाकर सेट, कांस्टेबल मिथलेश सोनवानी,आशीष वस्त्रकार,रवि श्रीवास,वीरेंद्र गन्धर्व, सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।