कोटाबिलासपुर

ग्राम तेंदुआ मे मकान बेजाकब्ज़ा को खाली करवाकर तहसीलदार प्रांजल मिश्रा के द्वारा दिलाया गया कब्ज़ा

ग्राम तेंदुआ मे मकान बेजाकब्ज़ा को खाली करवाकर तहसीलदार प्रांजल मिश्रा के द्वारा दिलाया गया कब्ज़ा

 

कोटा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तेंदुआ में आवेदक भैयालाल रात्रे की मकान को अवैध रूप से तुलसी बाई के द्वारा बेजाकब्जा कर लिया गया था आवेदक के द्वारा कोटा तहसीलदार प्रांजल मिश्रा के न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिस पर सुनवाई करते हुए भैया लाल रात्रे के पक्ष में सुनवाई किया गया और तुलसी बाई के कब्जे से मकान को खाली कराकर कब्जा सौंपा गया। प्रकरण में अंतिम आदेश पारित करने के पश्चात भी आवेदक को कब्जा नहीं दिलाया गया तहसीलदार कोटा के द्वारा प्रकरण में अंतिम आदेश पारित किया गया किंतु आवेदक मौके पर कब्जा पाने के लिए कई दिनों से भटक रहा था। उक्त प्रकरण में रिटायर्ड नायब तहसीलदार कोटा हीरालाल देवांगन के द्वारा अंतिम आदेश पारित किया गया था और आवेदक को मौके पर कब्जा दिलाने के लिए गये भी थे परंतु महिला बल उपलब्ध नहीं होने के कारण कब्जा नहीं दिलाया जा सका तत्पश्चात नायब तहसीलदार कोटा के द्वारा बिलासपुर एसपी को पत्र लिखकर उक्त प्रकरण में महिला पुलिस बल की मांग की गई थी जिसमे की महिला पुलिस बल प्रदान करने के एवज में परिवहन शुल्क हेतु ₹10000 राशि का चालान के माध्यम से आवेदक के द्वारा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था आवेदक की आर्थिक स्थिति खराब होने पर वृद्ध व्यक्ति 10000 रुपये धनराशि का चालान पटाने हेतु सक्षम नहीं था इसलिए उसको मकान का कब्जा दिलाने में विलंब हुआ इस प्रकरण को कोटा तहसीलदार प्रांजल मिश्रा के पास स्थानांतरित किया गया जैसे ही आवेदक के द्वारा ₹10000 की धनराशि का चालान बिलासपुर एसपी को प्रस्तुत किया गया उसके 15 दिवस के भीतर ही तहसीलदार कोटा प्रांजल मिश्रा के द्वारा रक्षित केंद्र बिलासपुर से महिला पुलिस बल की मांग कर एवं राजस्व विभाग की महिला पटवारियों एवं महिला कोटवारों के साथ मौके पर जाकर आवेदक भैयालाल रात्रे को अनावेदिका के द्वारा काबिज मकान को खाली कराकर कब्जा दिलाया गया मौके पर अनावेदिका पूर्व सूचना पश्चात भी मकान में ताला लगाकर अनुपस्थित रहा आवेदक को ग्रामवासियों के समक्ष ताला तोड़कर एवं पंचनामा बनाकर मकान का कब्जा सौंपा गया है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!