शासकीय हाई स्कूल पुड्डू मे 29 बालिकाओं को निशुल्क सरस्वती साईकिल योजना के तहत साईकिल वितरण किया गया।

शासकीय हाई स्कूल पुड्डू मे 29 बालिकाओं को निशुल्क सरस्वती साईकिल योजना के तहत साईकिल वितरण किया गया।
तेंदूभाटा के शासकीय हाई स्कूल पुडू मे छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित निशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत बालिकाओं को सोमवार को साइकिल का वितरण ग्राम पंचायत सरपंच श्री मति पावे राजेश्वर टोपो एवम जनपद सदस्य धन सिंह मुख्य अतिथि में किया गया उक्त आयोजन में 29 बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया ।
उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती पावे राजेश्वर टोप्पो ने कहा कि छात्रा पढ़ लिख कर सिर्फ एक परिवार को शिक्षित करता है लेकिन छात्रा ये दो परिवार को शिक्षित करती हैं हम बालिका शिक्षा को लेकर प्रतिबद्ध हैं इसी का प्रतिफल है कि आज बालिकाएं हर क्षेत्र में मजबूती से नेतुत्व कर रहे हैं । प्राचार्य श्री मानबिहार सिंह पैकरा ने इस वर्ष का परीक्षा परिणाम पर प्रकाश डालते हुए बालिकाओं के सफलता को अतिथि को अवगत कराए ।कार्यक्रम में जनपद सदस्य धन सिंह पैकरा संकुल प्रभारी बुधवार सिंह यादव सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।