कोटा

मेनरोड किनारे लगे क्रास मेटल बेरियर को चोरी करने वाले 02 आरोपी तथा 01 अपचारी बालक को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफतार

मेनरोड किनारे लगे क्रास मेटल बेरियर को चोरी करने वाले 02 आरोपी तथा 01 अपचारी बालक को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफतार ।

• जप्त गशरूका – 1. परिवहन में प्रयुक्त एक माल वाहक ऑटो कीमती 3,50,000 रू.
2. 18 नग क्रास मेटल बेरियर वजन लगभग 15 कीमती करीबन 2,83,500 रूपये ।

आरोपी मनहरण कुर्रे पिता स्व. रागलाल कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी पीपरतराई थाना कोटा,
2. शेखर कुर्रे पिता कृष्णा कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी पीपरतराई थाना कोटा,
3. अपचारी बालक को किया गिर्फ्तार

प्रार्थी कीर्तिका कुमार लोनिया निवासी गॉधीनगर रतनपुर का थाना रतनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोटा मेनरोड भैंसाझार चौक के पास सड़क किनारे लगे क्रास मेटल बेरियर 18 नग कीमती करीबन 2,83,500 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबीर से सूचना मिला कि उक्त घटना दिनांक को चोरी हुये सामान को कुछ अज्ञात लोग मालवाहक ऑटो में भरकर कोटा की ओर ले जा रहे हैं। मुखबीर की सूचना पर पता तलाश किया जा रहा था कि उक्त आटो ग्राम पीपरतराई के मनहरण कुर्रे का होना पता चला। जो संदेही मनहरण कुर्रे से चोरी हुए सामान के संबंध में पुछताछ किया जो अपने दोस्त शेखर कुर्रे एवं नाबालिक बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। तीनो आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!