ग्राम पंचायत उपका के ग्रामीणों ने फर्जी प्रस्ताव बनाकर राशि आहरण एवं मासिक बैठक नहीं होने की शिकायत कलेक्टर से की

संजय बंजारे/डब्बू ठाकुर (कोटा)
ग्राम पंचायत उपका के ग्रामीणों ने फर्जी प्रस्ताव बनाकर राशि आहरण एवं मानसिक बैठक नहीं होने की शिकायत कलेक्टर से की
कोटा जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत उपका के सरपंच नारायण सिंह उरेती और सचिव पदुम यादव के द्वारा विगत 3 वर्षों से फर्जी प्रस्ताव बनाकर मूलभूत की राशि एवं समस्त कार्यों की राशि आहरण कर लिया जाता है किसी भी पंच को राशि आहरण का पता नहीं चल पाता पंचों की मासिक बैठक 6 महीने में एक बार होता है जिसमें दबाव पूर्वक प्रस्ताव करा कर फर्जी तरीके से राशि आहरण सरपंच सचिव के द्वारा किया जाता है आय-व्यय की राशि पूछने पर सरपंच सचिव उपसरपंच के द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को जानकारी नही दी जाती है एवं फर्जी बिल बाउचर दिखाकर निर्माण कार्य किए बिना फर्जी बिल पास कर अपनी इच्छा अनुसार बिल लगाकर रुपये आहरण की जाती है जिसकी शिकायत ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा बिलासपुर कलेक्टर के पास लिखित शिकायत की गई है और जांच कर कठोर कार्यवाही करने की बात कही गई है।