ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों के संबंध में गांव के लोगों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम पंचायत सचिव तिलक कोले की टीम ने की सर्वे

संजय बंजारे (कोटा)
ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी बीमारियों के संबंध में गांव के लोगों को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं ग्राम पंचायत सचिव तिलक कोले की टीम ने की सर्वे

बिलासपुर जिला कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार एसडीएम कोटा युगल किशोर उर्वशा एवं कोटा जनपद पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में

कोटा जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खरगहनी के आश्रित ग्राम चाँदा पारा धनुहार बस्ती मे पंचायत सचिव तिलक कोले के द्वारास्वास्थ्य विभाग एवं मितानिन और जनप्रतिनिधियों के द्वारा मोहल्ले में घर घर जाकर मौसमी बीमारियों से संबंधित सर्वे किया गया एवं लोगों को जागरूक करते हुए साफ पेयजल मच्छरदानी आवश्यक दवाइयां का इस्तेमाल करने हेतु लोगो को जागरूक किया गया है स्कूली बच्चो के साथ मिलकर रैली भी निकाली गई है, इसके साथ ही आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गई है। कुछ दिन पूर्व ही कोटा क्षेत्र के ग्राम करवा एवं शिल्पहरी में मलेरिया होने से कुछ बच्चो की जान चली गई थी और ऐसा स्थिति आए तो झोलाछाप डाक्टर से इलाज न करवाए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर इलाज करवाये।ताकि प्राथमिक उपचार किया जा सके।सर्वे के दौरान किसी भी प्रकार की को मौसमी बीमारी नही होने की जानकारी मिली है।अगर किसी भी प्रकार की कोई बीमारी होने की अशंका होने पर तुरंत ही किसी अस्पताल मे इलाज करवाने की भी अपील किया गया है।