कोटाबिलासपुर

ग्राम आमाखोला के जंगल में जुआ खेलते हुए पांच आरोपी गिरफ़्तार, आरोपियों से नगदी 58 हजार 670 रुपये जप्त

ग्राम आमाखोला के जंगल में जुआ खेलते हुए पांच आरोपी गिरफ़्तार, आरोपियों से नगदी रुपये जप्त

कोटा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बेलगहना अन्तर्गत आमाखोला के जंगल में घेराबंदी कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। जुआरियों के कब्जे से 58 हजार 670 स्र्पये जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।कोटा एसडीओपी आशीष अरोरा ने बताया कि दोपहर को सूचना मिली कि ग्राम आमाखोला के जंगलों में जुआ चल रहा है। इस पर उन्होंने बेलगहना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी।इस दौरान कई जुआरी चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके पर आनंद गुप्ता उम्र 43 वर्ष बेलगहना निवासी दीपक शर्मा उम्र 38 वर्ष केंदा निवासी राजकुमार निर्मलकर उम्र 32 वर्ष टेंगनमाड़ा निवासी राजू केंवट उम्र 46 नवरष बेलगहना निवासी जुम्मन खान उम्र 59 वर्ष तुलुफ निवासी को गिरफ्तार किया गया जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 58 हजार स्र्पये 670 रुपये नगदी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!