बेलगहना रेलवे स्टेशन के पास जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्रेन रोकने के लिए बैठे भूख हड़ताल पर रेलवे की तानाशाही रवैए से परेशान ग्रामीणों ने भूख हड़ताल कर किया समर्थन

बेलगहना रेलवे स्टेशन के पास जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्रेन रोकने के लिए बैठे भूख हड़ताल पर
रेलवे की तानाशाही रवैए से परेशान ग्रामीणों ने भूख हड़ताल कर किया समर्थन
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला के द्वारा पूर्व में रेलवे प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था और मांग पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी थी जिस पर आज सिद्ध बाबा परिसर के नीचे सभी आसपास के गांव के लोगों के साथ सिद्ध बाबा परिसर रेलवे स्टेशन के पास पहुंचकर रेलवे प्रशासन को अपनी मांग मनवाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं अब यह देखना होगा रेल प्रशासन इस पर क्या विचार करती है आंदोलन की चिंगारी आवाज बनने लगी है लेकिन इसके बावजूद रेल प्रशासन अपने सख्त रवैया बरकरार रखा हुआ है रेलवे प्रशासन किसी के सुनने को भी तैयार नहीं है आज किसान कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला के नेतृत्व में भूख हड़ताल प्रारंभ किया गया जिस पर दूर गांव से लोग आकर इस भूख हड़ताल का समर्थन किए वही किसान कांग्रेसी नेता संदीप शुक्ला ने कहा कि अभी शांति प्रीय ढंग से हम अपनी मांगों को रेलवे को अवगत करा रहे हैं यदि इसके बावजूद रेल प्रशासन हमारी आवाज को दबाने का प्रयास करेगा तो हम उग्र आंदोलन करेंगे हम रेल रोको आंदोलन भी करने से परहेज नहीं करेंगे विगत कोरोना काल से लेकर अभी तक रेलवे सिर्फ गुमराह करने का कार्य कर रहा है जब भी आंदोलन की चिंगारी भड़कती है तब रेल प्रशासन अपने जवानों को सामने कर डराने धमकाने का कार्य करती है और आंदोलन को खत्म करने की कोशिश करता है आज की इस भूख हड़ताल में जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला भाजपा नेता गोविंद यादव व्यापार प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता विदेश्वर सोनी शिवदयाल निर्मलकर आशीष मिश्रा नौशाद खान उत्तम जायसवाल सतीश गुप्ता भाजपा नेता सरपंच चंचल उनके सरपंच ग्राम पंचायत गुफा हरि पैकरा सरपंच मिट्ठू नवागांव उपसरपंच कपिल जायसवाल जनपद सदस्य प्रभात पांडे मनोज बाजपेई रवि प्रताप सिंह मोनू मानिकपुरी जनपद सदस्य उत्तम जायसवाल लाला निर्मलकर राहुल अग्रवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे