
संभागआयुक्त डॉ, संजय अलंग ने कोटा जनपद सभाकक्ष मे राजस्व विभाग अधिकारियों की ली वार्षिक समीक्षा बैठक।
कोटा विकस खंड के जनपद सभा कक्ष में आज बुधवार को कोटा बेलगहना रतनपुर राजस्व विभाग के आला अधिकारियों की ली वार्षिक समीक्षा बैठक। इस बैठक के दौरान बिलासपुर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर अपर कलेक्टर डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर एसडीएम तुलाराम भारद्वाज, कोटा एसडीएम सूरज कुमार साहू, कोटा तहसीलदार प्रांजल मिश्रा, बेलगहना तहसीलदार रतनपुर तहसीलदार सकरी तहसीलदार तखतपुर सहित राजस्व विभाग के एसडीएम तहसीलदारो की बैठक लिया गया जिसमें राजस्व विभाग से सम्बंधित समस्याओं पर और उनके निराकरण करने के सम्बंध में अधिकारियों की बैठक के दौरान चर्चा किया गया और विशेष रूप राजस्व के मामले में एसडीएम तहसीलदार को भूमि अधिग्रहण सीमांकन भूमि संबंधित पर्चीपट्टा किसानों को सही समय में मिल जाये और विवादित मामले में जल्द से जल्द निपटारा करने के लिए संभाग आयुक्त डॉ, संजय अलंग ने राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है।