
ग्राम साजापाली से 22 वर्षीय युवक हुआ लापता कोटा थाने मे परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

कोटा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम साजापाली निवासी कुशल प्रसाद साहू पिता राम अवतार साहू उम्र 22 वर्ष अपने घर से रात्रि करीब एक बजे 31/5/22 से लापता हो गया है परिजनों के द्वारा आसपास अपने रिशतेदारो के यहां खोजबीन किया गया लेकिन कुछ पता नही चल पाया है,लापता युवक के मामा श्याम साहू ने बतलाया है की उनका भाचा रात्रि मे खाना खाकर अपने रूम सोया हुआ था की जब रात्रि करीब 1 बजे रूम मे जाकर देखा गया तो उनका भाचा रूम के अंदर नही था इस मामले की सूचना परिजनों के द्वारा कोटा थाना में किया गया है अगर जिस किसी भी व्यक्ति को लापता युवक के बारे मे कुछ जानकारी मिले तो उनके मामा श्याम साहू साजापाली निवासी के मो,9993332780 पर जानकारी देवे।