
चोरी करने वाले दो आरोपी सहित लोहे का सामान एवं आटो जप्त, बेलगहना चौकी प्रभारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही
आरोपी 1 शंकरलाल लहरे पिता समारू लहरे उम्र 23 वर्ष साकिन सेमरिया 2 ईतवारी भानू पिता स्व. करनसिंह भानू उम्र 55 वर्ष साकिन झिंगटपुर थाना कोटा जिला बिलासपुर
जप्ती लोहे के विभिन्न प्रकार के सामान एवं अपराध में प्रयुक्त वाहन आटो
कमांक सीजी 10 ए.डी.4302 कीमती 120000 रूपये। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 18.09.2022 को प्रार्थी अमित
कुमार उर्फ पिन्टू गुप्ता निवासी कृष्णनगर बेलगहना के घर के पीछे से तीन लोग लोहे का सामान एवं
अन्य वस्तु चोरी कर ले जा रहे थे, जो प्रार्थी द्वारा देख लेने पर भागने लगे जिनका पीछा कर प्रार्थी द्वारा चौकी बेलगहना को सूचना दी गई तथा चोरी कर भाग रहे दो युवको को पकड़ गया। उक्त मामले में चौकी बेलगहना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ली गई विवेचना दौरान आरोपियों से लोहे
के विभिन्न प्रकार के सामान एवं अपराध में प्रयुक्त वाहन आटो कमांक सीजी 10 ए.डी.4302 कीमती
120000 रूपये जप्त कर आरोपी शंकरलाल लहरे पिता समारू लहरे उम्र 23 वर्ष साकिन सेमरिया,
ईतवारी भानू पिता स्व. करनसिंह भानू उम्र 55 वर्ष साकिन झिंगटपुर थाना कोटा जिला बिलासपुर गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में एक आरोपी किशन कोनचरा निवासी फरार
है जिसकी तलाश की जा रही है। उक्त कार्यवाही में प्रआर ललित पैकरा, आर. सत्येंद्र राजपूत, फ़िरोज़ खान, ईश्वर नेताम रूपचंद की सराहनीय भूमिका रही ।