कोटाबिलासपुर

चोरी की कबाड़ पर पुलिस को संदेह होने पर कबाड़ एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्तकर आरोपी को किया गया गिरफ्तार

चोरी की कबाड़ पर पुलिस को संदेह होने पर कबाड़ एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्तकर आरोपी को किया गया गिरफ्तार

बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी की पेन्ड्रा की ओर से एक वाहन में लोहे का सामान, वाहन के पार्टस आदि का परिवहन हो रहा है। जो चोरी का होने का संदेह है, मुखबिर से मिली सूचना पर बेलगहना पुलिस द्वारा दारसागर चौक में घेराबंदी कर पेन्ड्रा की ओर से आ रही वाहन माजदा क.सीजी 16 सीएच 5055 को रोका गया जिसे चेक करने पर वाहन में लोहे का पाईप, छोटी बड़ी गाड़ियों बाइक के पार्टस एवं लोहे का एंगल भरा मिला, वाहन चालक अनुप शर्मा पिता केयाश शर्मा उम्र 20 वर्ष ग्राम डोला थाना रामनगर जिला अनुपपुर म.प्र. से पूछताछ पर वाहन में भरे वस्तुओं के संबंध में कोई वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। जिस पर बेलगहना पुलिस द्वारा वाहन में भरा हुआ लोहे का विभिन्न प्रकार का सामान वाहन के पार्टस वजनी 12 टन कीमती 03 लाख रूपये को चोरी का मशरूका होने के संदेह में परिवहन में प्रयुक्त माजदा क सीजी 16 सी एच 5055 कीमती करीबन 05 लाख रूपये, मशरूका कुल कीमती 08 लाख रूपये को जप्त कर चौकी बेलगहना में धारा 41(1-4) 379 के तहत कार्यवाही किया गया है। वही इस मामले मे जप्त वस्तुओं के स्वामी की पता तलाश की जा रही है। वाहन चालक आरोपी अनुप शर्मा को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी बेलगहना के प्रधान आरक्षक राजेश्वर साय, आरक्षक सत्येन्द्र सिंह राजपुत, भास्कर साहू का योगदान रहा ।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!