
प्रशांत अग्रहरि NSUI कोटा विधानसभा के अध्यक्ष नियुक्त हुए
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
दिनांक 14/10/22 को NSUI विधानसभा की नियुक्ति हुई जिसमे NSUI विधानसभा कोटा का अध्यक्ष प्रशांत अग्रहरि को बनाया गया यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री विशाल चौधरी जी के अनुमोदन से व माननीय प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय जी के सहमति से अत्यंत हर्ष के साथ यह नियुक्ति की गई
प्रशांत अग्रहरि इसके पहले कोटा विधानसभा के उपाध्यक्ष पद पे थे
इनकी नियुक्ति पे कोटा विधानसभा के युवाओं ने हर्ष व्यक्त किया प्रशांत अग्रहरि ने इस नियुक्ति पर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव जी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान जी, सुधांशु मिश्रा जी, सिबली मिराज जी, हरीश नामदेव जी, हासिम अली जी, विक्की यादव जी का आभार प्रकट किया और कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है एक छोटे से सिपाही को आज जो जिम्मेदारी कांग्रेश पार्टी ने दी है मैं पूरी इमानदारी से कार्य करूंगा एवं पार्टी की उपलब्धियों को माननीय मुख्यमंत्री के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा इस नियुक्ति के बाद कोटा नगर में हर्ष का माहौल व्याप्त है लोग प्रशांत अग्रहरि को फेसबुक एवं व्हाट्सएप के माध्यम से एवं साक्षात मिलकर बधाई दे रहे हैं