वन विभाग की लापरवाही के चलते हरे भरे जंगल में लगी आग,जंगल मे आग लगने से एक किसान कि पैरावट जलकर हुआ राख,घंटो बाद भी नही पहुँचे वन विभाग के अधिकारी

वन विभाग की लापरवाही के चलते हरे भरे जंगल में लगी आग,जंगल मे आग लगने से एक किसान कि पैरावट जलकर हुआ राख,घंटो बाद भी नही पहुँचे वन विभाग के अधिकारी

कोटा वन विभाग रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागांव सलका के फाटकपारा के पास लगे सैगोन प्लांट के जंगल में भिसड आग लग गई,आग की लपटें इतनी तेज थी कि हरे भरे जंगल के छोटे पौधे जलकर वही राख हो गया।वन विभाग के बिट गार्ड कभी नजर ही नही आते हैं शायद इसलिए जंगल में तेज धूप की वजह से आग लग गई हो।जब इस मामले की जानकारी वन विभाग के रेंजर देवसिंह मरावी से फोन के माध्यम से जानकारी देने के लिए फोन किया गया तो साहब ने फोन उठाना जरूरी नही समझा क्योकि उनको तो ऑफिस में बैठे एसी की ठंडी हवाओं के साथ मजा लेना है।इसलिए साहब को जंगल मे चाहे आग लग जाये या जंगल की इमारती लकड़ी को ही क्यों न कोई चोरी कर ले जाये या फिर कहे कोई जंगली जानवरों का शिकार कर ही कोई ले जाये।साहब तो आपने में मस्त है।सूत्रों की माने तो साहब कोटा रेंज के एक गाँव से निवास रत है इसलिए शायद विभाग का भी डर नही है क्योंकि साहब तो लोकल है,यही वजह है कि जंगली जानवरों और इमारती लकड़ी जल जाए या फिर कोई किसान का पैरावट क्यो न हो, किसान गणेश राम भानु पिता चमरू राम भानु उम्र 60 वर्ष नवागांव फाटकपारा निवासी ने बताया है कि जिस पैरावट में आग लगी है वह पैरावट करीब 5 एकड़ की थी जो बरसात में अपने जानवरो को खिलाने के लिए रखा हुआ था वहां भी जलकर राख हो गया है।ऐसी घटना अब गर्मी में लोगो को आये दिन देखने को मिलेगा अगर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से किये होते तो आज उक्त जंगल मे आग नही लगती क्या इस मामले में संबंधित अधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कार्यवाही की जाएगी या फिर जंगल राख में ही तामील होते ही देखा जाएगा।