ग्राम मझगांव में अवैध सागौन चिरान को वन विकास निगम ने किया जप्त, आरोपी फरार

sanjay banjare kota
ग्राम मझगांव में आरोपी के मकान से अवैध सागौन चिरान लकड़ी वन विकास निगम ने किया जप्त आरोपी फरार

कोटा वन विकास निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मझगांव में मुखबिर से सूचना मिली कि मझगांव निवासी नरेंद्र पात्रे पिता सांवल दास पात्रे के मकान में छापेमारी की कार्यवाही की गई जिसमें की घर के आंगन में बेशकीमती सैगोन चिरान 188 नग एक सेट सोफा कच्ची हालत में तैयार किया हुआ मिला वही आरोपी के घर पर फर्नीचर निर्माण वाली मशीन एवं 16 नग हथियार सहित कूल 292 नग अवैध इमारती लकड़ी को जप्त आरोपी के खिलाफ लगातार वन विकास निगम को अपने घर में अवैध चिरान सागौन लकड़ी की बिक्री करने की शिकायत मिल रही थी जिस पर वन विकास निगम परीक्षेत्र कोटा वन विकास निगम परीक्षेत्र बेलगहना आरोपी के मकान में छापेमारी की कार्यवाही की गई जिस पर मकान में ताला लगा कर परिवार के सदस्यों के साथ मौके से फरार हो गया आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है उक्त कार्यवाही में सुश्री चुनेश्ववरी आदिति उप मंडल प्रबंधक श्रीमती चंद्रमणि बंदे परियोजना अधिकारी बेलगहना विवेक देवांगन परियोजना अधिकारी कोटा आरके जगत डिप्टी रेंजर एसके सिंह एसके बंजारे डीडी वैष्णव एसके साहू उपेंद्र देवांगन सहित वन विकास निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।