अवैध रेत गिट्टी मुरुम खनन कर ले जा रहे 6 ट्रेक्टर ट्रालियों को कोटा तहसीलदार ने जप्त कर की कार्यवाही

Sanjay banjare(kota)
अवैध रेत गिट्टी मुरुम खनन कर ले जा रहे 6 ट्रेक्टर ट्रालियों को कोटा तहसीलदार ने जप्त कर की कार्यवाही

कोटा तहसील कार्यालय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पोड़ी अरपा नदी से अवैध रूप से खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियों में रेत भर कर ले जा रहे चार ट्रैक्टर ट्रालियों को ग्राम नवागांव के पास जप्त कर की कार्यवाही वही दो ट्रेक्टर ट्रालियों मे गिट्टी मुरुम लोड कर ले जा रहे उनके खिलाफ भी कोटा तहसीलदार प्रकाश चंद साहू ने बताया है कि अवैध रूप से रेत मुरुम गिट्टी खनन कर ले जाने की शिकायत लगातार प्राप्त हो रही थी जिस पर आज 6 ट्रैक्टर ट्रालियों को जप्त कर कोटा थाना के सुपुर्द किया गया है। आगे की कार्यवाही कर खनिज विभाग को सौंप दी जाएगी यह कार्यवाही आगे और भी लगातार रहेगी, ग्राम पोड़ी में अवैध रेत डम्प मामले में भी कार्यवाही करने की बात कही।