
जमीन विवाद पर मारपीट कर हत्या का प्रयास करने वाले कोटा जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सहित चार आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार



रतनपुर – प्रार्थी निरंजन सिंह क्षत्रीय न गॉधीनगर रतनपुर निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 16/07/2022 को दोपहर 02:30 बजे जमीन विवाद को लेकर प्रार्थी और छोटे भाई राजेश के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की कोशिश की गई जिस पर रतनपुर थाना प्रभारी युएन शांत कुमार के द्वारा अपराध पंजिबद्ध करते हुए कोटा जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बीजेपी नेता आरोपी अरविंद जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, दीपक जायसवाल, और कोटा जनपद पंचायत मे सीईओ का ड्राइवर अमित जायसवाल के द्वारा अश्लील गाली गलौच कर जान से मार देंगे बोलकर लाठी डंडा से मारपीट किया गया जिससे प्रार्थी को और उसके भाई राजेश को गंभीर चोंटे आई थी, मामले में रिपोर्ट दर्ज कर रतनपुर पुलिस के द्वारा चारो आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दी गई है।