कोटा नगर के चौक चौराहा में एवं मंदिरों के आसपास मांस मटन दुकान को प्रशासनिक अधि

Sanjay banjare(kota)
कोटा नगर के चौक चौराहा में एवं मंदिरों के आसपास मांस मटन दुकान को प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा कार्यवाही करते हुए हटवाया गया


करगी रोड कोटा / स्थनीय प्रशासन के द्वारा मास मटन की दुकानों को तोड़ कर नोटिस दिया गया विदित हो कि कोटेश्वर महादेव की नगरी जो धार्मिक स्थलों से दूर मांस मटन की दुकानें जो शहर के मुख्य मार्ग एवं हिंदू धार्मिक स्थलों के पास अवैध रूप से संचालित मांस मटन की दुकान हटाने की मांग नगर वासियों द्वारा किया गया था मांस मटन संचालित कर बिक्री करते हैं उससे खराब दुर्गंध निकलती है ,जो आसपास के पूरे परिसर में फैल जाती है, साथ ही उक्त दुकान में आने वाले अधिकांश व्यक्ति शराब का सेवन कर आते हैं और अधिकांश नशे की हालत में अभद्रता पूर्ण व्यवहार और गाली गलौज करते हैं l कई बार तो मांस से बनी खाद्य पदार्थ आवारा कुत्तों को डाल देते हैं, वही उस मास मटन को कुत्ते खाते हुए मंदिर के पास एवम अन्य सामाजिक स्थलों में छोड़ देते हैं l जिसकी शिकायत नगर वासियों के द्वारा छाया विधायक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव से की थीं जिससे उन्होंने इस समस्या का निराकरण हेतु प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर दो दिवस के अंदर तत्काल मांस मटन की दुकान शहर से अलग हटकर लगाने की बात कही यदि दो दिवस के अंदर दुकान की व्यवस्था नहीं की जाती तो जन आंदोलन की समस्त जवाबदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होगी l इसी तारतम्य में प्रशानिक अधिकारियो द्वारा मास मटन की दुकानों को तोड़ कर नगर के बाहरी जगह में दुकान संचालित करने का नोटिस जारी किया। इस कार्यवाही के दौरान कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, कोटा तहसीलदार प्रकाश चंद साहू, सीएमओ नगर पंचायत कोटा, कोटा थाना प्रभारी उमेश साहू साहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।