कोटाबिलासपुर

राज्यपाल ने किया तखतपुर तहसीलदार का सम्मान

राज्यपाल ने किया तखतपुर तहसीलदार का सम्मान

बिलासपुर 27 जनवरी 2023/राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने तखतपुर तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला को निर्वाचन से जुड़े कार्याें में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को रायपुर में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल ने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर श्री शुक्ला को सम्मानित किया। गौरतलब है कि राज्य के हर संभाग से एक-एक अधिकारी को पुरस्कार के लिए चयन किया जाना था। बिलासपुर संभाग से श्री शुक्ला का चयन किया गया। इस अवसर पर राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री रीना बाबासाहेब कंगाले भी उपस्थित थीं। कमिश्नर डाॅ. संजय अलंग एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजे जाने पर श्री शशांक शेखर शुक्ला को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!