कोटा

पीड़िता से शादी का झांसा देकर बार बार दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा बेलगहना पुलिस के हत्थे।

 

पीड़िता से शादी का झांसा देकर बार बार दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढ़ा बेलगहना पुलिस के हत्थे।

महिला संबंधी रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुये रिपोर्ट के कुछ ही घण्टो में आरोपी गिरप्तार।

नाम आरोपी –

टेकराम उर्फ़ उदय प्रजापति पिता शंकरलाल प्रजापति उम्र 20 साल साकिन कटघोरा वार्ड नं. 03 अंबेडकर नगर थाना कटघोरा जिला कोरबा (छ.ग.)

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि दिनांक 16.06.2023 को पीडिता चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 13.11.2021 से 09.06.2023 तक लगातार पीडिता को कटघोरा निवासी टेकराम उर्फ उदय प्रजापति के द्वारा शादी का झांसा देकर जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया है। प्रार्थिया के उक्त लिखित रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह महोदय को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरप्तार करने की निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सिद्धार्थ बघेल महोदय कोटा के दिशानिर्देश में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी टेकराम उर्फ उदय प्रजापति पिता शंकरलाल प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी कटघोरा वार्ड नं 03 अंबेडकर नगर थाना कटघोरा जिला कोरबा छ.ग. का पतासाजी कर आरोपी को पकड़ा गया, जिसे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये, जिसे विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, प्रआर रूद्रशंकर तिवारी, आरक्षक सत्येन्द्र सिंह राजपुत, ईश्वर नेताम का विशेष योगदान रहा ।

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!