कोटाबिलासपुर

ग्राम गनियारी के एक युवक की जेल में निरुद्ध कैदी की सिम्स में हुई मौत परिजनों ने सड़क मार्ग में शव को रखकर किया चक्का जाम

संजय बंजारे(कोटा)

ग्राम गनियारी के एक युवक की जेल में निरुद्ध कैदी की सिम्स में हुई मौत परिजनों ने सड़क मार्ग में शव को रखकर किया चक्का जाम

कोटा पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के द्वारा ग्राम गनियारी में अवैध शराब को लेकर कार्यवाही की गई थी जिसमें कि ग्राम गनियारी निवासी उमेंद्र वर्मा पिता रंगलाल वर्मा उम्र 24 वर्ष को पुलिस के द्वारा 13 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था

आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया न्यायालय के द्वारा आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया था जहां उसकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद जेल प्रबंधन ने आरोपी को इलाज के लिए सिम्स मे भर्ती कराया जहां रविवार की रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई जिसकी सूचना रविवार को मृतक के परिजनों को कोटा थाना से सरपंच के माध्यम से दी गई जिसके बाद सोमवार को सभी सिम्स पहुंचे जहां उन्होंने कोटा पुलिस की उक्त कारवाही के दौरान मृतक के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप मृतक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया है कि घटना के बाद शनिवार को अपने पुत्र उमेंद्र वर्मा से मुलाकात करने वह जेल गया था जहां उसने सीने में दर्द होने की और पुलिस द्वारा मारपीट करने की जानकारी अपने पिता को दी थी परिजनों के द्वारा सोमवार की रात्रि 7:05 में ग्राम गनियारी मुख्य सड़क मार्ग में मृतक का शव रख कर चक्का जाम कर दिया गया इस मामले में संबंधित उच्च अधिकारियों से पीड़ित पिता ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई है

Sanjay Banjare

स्वामी प्रकाशक/प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ न्यूज़ लाइव मो.-9826193791

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!