
डीएवी पब्लिक स्कूल गोबरीपाट में “गणतंत्र दिवस” का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, गोबरीपाट ने ” गणतंत्र दिवस ” समारोह की शुरुआत की, जहां छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति गीतों, नृत्यों और भाषणों का प्रदर्शन किया। सभी ने सद्भावना और उत्साह के साथ भाग लिया एवं भारतीय स्वतंत्रता के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान को याद किया गया जो एक देशभक्ति की भावना पैदा करती है।
प्रारंभ में माननीय अतिथियों का तिलक और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित किया।
माननीय प्राचार्य श्री पार्थ भुनिया, आदित्य दीक्षित (ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष), अरुण द्विवेदी (जोनल कांग्रेस अध्यक्ष) माननीय श्री संजय साहू (संकुल समन्वयक), उपेन्द्र सिंह ठाकुर (उपप्राचार्य, शा.उ.मा.वि. गोबरीपाट), माननीय डॉ. फेकूलाल साहू, गोबरीपाट सरपंच श्रीमती महेसिया मरकाम, विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक स्टाफ, छात्रों एवं अभिभावकों के साथ नारायण साहू, संजय बंजारे सहित अन्य ग्राम वासियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय गान के साथ स्कूल परिसर में तिरंगा झंडा फहराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और सरस्वती वंदना से हुई। छात्रों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों के साथ-साथ भाषण के माध्यम से भारत की विरासत की प्रस्तुति की । छात्रों की सुरीली आवाज ने सभी में देशभक्ति की भावना जगाते हुए सभा का मंचन किया।
स्कूल में “सांस्कृतिक ज्ञान परीक्षा” में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अथितियों द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। साथ ही साथ पिछले बर्ष के बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा बारह्बी के विद्यार्थी – आयुष गुप्ता, चाँद खूटे, ओमदत्त पाण्डेय, पूर्वी साहू, लीविना कुर्रे, नेहा गन्धर्व, श्रुति साहू, पारुल साहू एवं कक्षा दसवी के विद्यार्थी विनय कुमार यादव को प्राचार्य द्वारा सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो प्रदान किया गया।

प्राचार्य श्री पार्थ भुनिया ने अपने भाषण में छात्रों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया और उन्हें भारत के सभी लोगों की भावनात्मक एकता और सद्भाव के लिए काम करने की सलाह दी।
इसके अलावा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, फेकुललाल साहू, संजय साहू, उपेन्द्र सिंह ठाकुर और डीएवी स्कूल गोबरीपाट के शिक्षक श्री मोरध्वज साहू एवं जितेन्द्र कुमार रात्रे ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपना भाषण दिए।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने समस्त अतिथियों, छात्रों, और अभिभावकों को आभार व्यक्त किए।